Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर जोर, बेतिया के जनता दरबार में एसपी ने दिए...

गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर जोर, बेतिया के जनता दरबार में एसपी ने दिए निर्देश

0
70

विजयकुमारशर्मा- बेतिया पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 26-12-2025

पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार गुरुवार को पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) द्वारा बेतिया बैरिया थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना, महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित मामलों का त्वरित निपटारा करना तथा क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही बेहतर एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही किया जा सके और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।कार्यक्रम का आयोजन बेतिया बैरिया थाना परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!