Saturday, June 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बंधक बनाकर भीषण चोरी।

बंधक बनाकर भीषण चोरी।

0
119


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड संख्या 12 में कल 25 दिसंबर और 26 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 12 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने दसरथ दास के घर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर नकदी, गहने, कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात पानी मांगने के बहाने दो युवक दरवाजा खटखटाने लगे। जैसे ही दरवाजा खोला गया, दोनों युवकों ने महिला को बंधक बना लिया और घर में रखे नगद पैसे, गहने व अन्य सामान लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने एक बच्चे के अपहरण का भी प्रयास किया, लेकिन बच्ची लड़की होने के कारण वे उसे छोड़कर फरार हो गए।
घटना के तरीके को देखते हुए यह सामान्य चोरी नहीं बल्कि लूट की श्रेणी में आती प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!