Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार भाजपा की कमान संजय सरावगी के हाथ, नेताओं ने जताया भरोसा

बिहार भाजपा की कमान संजय सरावगी के हाथ, नेताओं ने जताया भरोसा

0
34

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 15-12-2025

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को प्रदेश संगठन की बागडोर सौंपना मिथिला क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

उद्योग मंत्री ने संजय सरावगी को कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू तथा कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन का व्यापक विस्तार होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित बिहार” के संकल्प को साकार करने में संगठन की भूमिका और अधिक मजबूत होगी। डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार भाजपा अपने जनसेवा के दायित्वों को और गति देगी तथा जनोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।उन्होंने अंत में संजय सरावगी को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!