वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना के प्रांगण में थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के अध्यक्षता में बैंक एवं सीएसपी संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने कहा कि सभी सीएसपी संचालक राशि लाने व ले जाने के क्रम में थाने को सूचित करें ताकि उन्हें सुरक्षा दिया जा सके।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी ग्राहक सेवा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा एवं लोहे का ग्रिल लगाना अनिवार्य है।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि बैंकों की सुरक्षा को लेकर बैंक कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने बैंकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंकों में उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए वे कृतसंकल्पित हैं। कहा कि अगर बैंकों में किसी भी प्रकार की समस्याएं व अपराधिक घटनाएं की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष ने सभी बैंक प्रबधंकों को अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का भरोसा दिलाया।






