Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बड़हरिया में हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी...

बड़हरिया में हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
119

घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, चाकू व लूटे गए आभूषण बरामद

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

बड़हरिया। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मिले एक महिला के अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, चाकू सहित लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। दिनांक 14 नवंबर 2025 को बड़हरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में रमेश मिश्रा के मुर्गी फार्म के पास पानी में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान राजकुमारी देवी, पति स्व. शिवकुमार सिंह, निवासी श्यामपुर, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज के रूप में हुई। परिजनों के लिखित आवेदन पर बड़हरिया थाना कांड संख्या 547/25, दिनांक 15.11.25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से उजागर हुई हत्या की साजिश


थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से मिले सुरागों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। तत्पश्चात छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सामान और लूटे गए आभूषण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपित

  1. आशीष कुमार, पिता – विनोव सोनी, साकिन – माधो मटियानी, थाना – मीरगंज, जिला – गोपालगंज
  2. शैलेश कुमार, पिता – स्व. रामनाथ साह, साकिन – गाघो मटियानी, थाना – मीरगंज, जिला – गोपालगंज

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का ई-रिक्शा

घटना में प्रयुक्त चाकू

सोने का कंगन – 03 पीस

सोने की चेन – 01

चांदी की पायल – 03 जोड़ा

ट्रॉली बैग

साड़ी 15 पीस एवं अन्य कपड़े

कांड के उद्भेदन में शामिल टीम

पु.नि. सह थानाध्यक्ष छोटन कुमार, बड़हरिया थाना

पु.अ.नि. सह अपर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार तिवारी, बड़हरिया थाना

पु.अ.नि. दुर्गा कुमारी, बड़हरिया थाना

पु.अ.नि. अशोक कुमार, जिला आसूचना इकाई, सिवान

पी.टी.सी. राजीव कुमार, बड़हरिया थाना तथा थाना के अन्य कर्मी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी गहन जांच चल रही है। मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!