Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाला साइबर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाला साइबर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

0
143

रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 17-11-2025

बेतिया पुलिस ने एक महिला को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर भय दिखाकर अश्लील हरकत करने के लिए मजबूर करने और उसके माध्यम से ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बेतिया साइबर थाना द्वारा की गई।

महिला पीड़िता द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर बताया गया कि किसी व्यक्ति ने उनके पति की फर्जी आवाज निकालकर कहा कि उनके पति को गलत काम करते पकड़ा गया है। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को उनके पति की हत्या करने का भय दिखाते हुए व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने के लिए मजबूर किया तथा उसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता के आवेदन पर बेतिया साइबर थाना कांड संख्या 21/25, दिनांक 08-06-2025 दर्ज किया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त सचिन कुमार तिवारी, उम्र 27 वर्ष, पिता मुरारी तिवारी, निवासी वार्ड नंबर–19, पुड्डुकिया, जैतिया, थाना चनपटिया, जिला पश्चिम चंपारण, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसमें अश्लील वीडियो कॉल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग मौजूद था।

पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ अपराध स्वीकार किया बल्कि यह भी कबूल किया कि वह इसी तरह की हरकतें अन्य 50–52 महिलाओं/लड़कियों के साथ कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!