Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेलसंड विधायक का पैतृक गांव सेनुवरिया में हुआ भव्य स्वागत।

बेलसंड विधायक का पैतृक गांव सेनुवरिया में हुआ भव्य स्वागत।

0
158


विधायक अमित कुमार सिंह उर्फ रानू सिंह ने जन्म धरती को किया नमन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी आर के निर्वाचित विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह का पैतृक गांव मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। निर्वाचित विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह ने अपनी जन्म भूमि को नमन किया और कहा कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।


उन्होंने कहा कि इस गांव की मिट्टी में मैं खेला पढ़ा और बड़ा हुआ हूं। आगे चलकर मेरी पढ़ाई लिखाई मुजफ्फरपुर में हुई। और लोक जनशक्ति पार्टी के नायक चिराग पासवान ने मुझ पर भरोसा जताते हुए बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया और जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर अपना विधायक बना दिया। मेरे लिए सेनुवरिया पावन जन्मभूमि है तो बेलसंड विधानसभा क्षेत्र मेरी सेवा भूमि और कर्मभूमि रहेगी।


विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह के पहुंचते ही क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर फैल गई। उन्होंने बाजे गाजे के साथ फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने उपस्थित लोगों का सिर झुका कर अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया। विधायक ने अपने गांव स्थित मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया और घूम-घूम कर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने विधायक को जमकर बधाई और आशीर्वाद दिया।
इस दौरान पूरे पंचायत में हर्ष का माहौल देखा गया।


स्वागत करने वालों में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा समिति सदस्य विक्रम साह पूर्व पैक्स अध्यक्ष अंशु कुमार सिंह समाजसेवी अनुज कुमार सिंह जन वितरण दुकानदार अभय कुमार गुप्ता समाजसेवी मुकेश कुमार सहनी मनोज कुमार सहनी भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह कामेश्वर सिंह अंगद सिंह भोला सिंह आदि मुख्य है।
बताते चले की विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह के दादा कोदई सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत थे ।सेवानिवृत होने के बाद सेनुवरिया पंचायत के दमदार मुखिया हुए थे।


विधायक के पिता प्रदीप सिंह वकील है चाचा दिलीप सिंह दिल्ली में चार कंपनियों के एमडी हैं तथा दूसरे चाचा मनोज कुमार सिंह समाजसेवी और पंचायत के प्रतिष्ठित किसान है।
बताते चले की पंचायत के लाल रानू सिंह के विधायक बनने पर पंचायत वासियों ने गौरव की बात कही और कहा कि हमारे लिए मान सम्मान और गौरव की बात है। पंचायत वासियों ने मंत्रिमंडल में विधायक अमित कुमार उर्फ रानू सिंह को शामिल करने का अनुरोध एनडीए गठबंधन के उच्च नेताओं से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!