Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धनबाद में हुई सड़क दुर्घटना में  मृतक के दो पुत्र व एक...

धनबाद में हुई सड़क दुर्घटना में  मृतक के दो पुत्र व एक भांजा गंभीर रूप से घायल

0
107

धनबाद झारखंड से अंकिता शर्मा की रिपोर्ट

धनबाद से एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है जब एक कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को ईलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरा गांव निवासी पूर्व सैनिक स्वर्गीय रामज्ञा सिंह के 37 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक के दो बेटे व एक भांजा घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अरविंद कुमार सिंह अपने परिवार के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। बता दें कि दुर्घटना के पूर्व मृतक अरविंद कुमार सिंह अपनी पत्नी और बहन को मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाकर खुद अपनी कार से कोलकाता के लिए निकल गए थे। तभी धनबाद में उनकी गाड़ी और ट्रक आमने टकरा गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बेटों और भांजे का ईलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!