Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह मनाई,...

बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह मनाई, विजया सिंह

0
382

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

देश के संविधान निर्माता, समाज सुधारक, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी और नमन किया गया। वही संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत दौनाहा स्थित भाजपा नेत्री सह प्रखंड प्रमुख विजय सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं कि बाबा साहब ने मानव कल्याण, सामाजिक समरसता, महिला उत्थान को संविधान में विशेष स्थान दिलाया। अपने प्रारंभिक जीवन में विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट शिखर पर पहुचंकर एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया तथा शिक्षा के महत्व को बताया।जिन्होंने कहा कि संविधान रचयिता के रूप में मौलिक अधिकारो, महिला अधिकारों सहित विभिन्न कर्तव्यों, दायित्वों का बोध कराया। मानवता के इस प्रकाशपुन्ज को हम आज सभी नमन करते है। उन्होने कहा कि हमे बाबा साहब के जीवन दर्शन को आत्मसात करना चाहिए। हमारा संविधान ही हमारा स्वाभिमान है। हमारा दायित्व है कि हम संविधान में प्रदत्त शक्तियों के माध्यम से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहब ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। उनके योगदान से सभी को प्रेरणा लेते हुए समाज में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज खुशी मनानी चाहिए कि आज एक महापुरुष का जन्म हुआ था जो भारतीय समाज को एक दिशा दिए। उन्होंने बताई कि बाबा साहब ने एक सपना देखा था कि भारतीय समाज में समता समानता और बंधुत्व का माहौल होगा, कोई भी मानव किसी मानव का शोषण नहीं करेगा। जाति-पाति में भेदभाव नहीं होगा और गैर बराबरी दूर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!