विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को बगहा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 नशेड़ी तथा 3 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।
गिरफ्तार नशेड़ी अभियुक्तों में —
- अजय कुमार पिता हरिपाल (ग्राम पटहेरावा),
- पवन बैठा पिता धुरा बैठा (ग्राम भुइधरावा),
- संदीप कुमार भारती पिता बीजाधर राम,
- दीपक कुमार सिंह पिता मोहन सिंह (ग्राम दसाहवा),
- रामबली राम पिता सुदामा राम,
- राजकुमार निगम पिता मंगल प्रसाद,
- संजय पासी पिता सुरेश पासी (ग्राम दुदही),
- राधेश्याम पासवान पिता दहारी (ग्राम रामपुर),
- विपिन कुमार पटेल पिता दीनानाथ पटेल (ग्राम दसाहवा),
- टुनटुन गोंड पिता जुगुल गोंड (ग्राम उलटहवा) तथा
- हरकेश प्रसाद पिता बंधु प्रसाद (ग्राम पड़रौन माडुरही) शामिल हैं।
वहीं वारंटी अभियुक्तों में —
- नारायण राम,
- जनार्दन राम तथा
- अनिल राम, तीनों पिता भीम राम (ग्राम हथुअहवा) को गिरफ्तार किया गया है।
सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में बगहा न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलेभर में अभियान चलाकर वारंटी, असामाजिक तत्वों एवं नशे के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि चुनाव शांति व निष्पक्षता के माहौल में संपन्न हो सके।






