Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शेरा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में...

शेरा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

0
576

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा विधानसभा क्षेत्र के शेरा बाजार में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित विशाल जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सभा में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह तथा पश्चिम चंपारण लोकसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने वर्षों तक बिहार को विकास से वंचित रखा, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा का साथ निभाया था, वैसे ही सभी कृष्णवंशी और बगहा की जनता राम सिंह को भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाएं।
सभा में भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर समर्थन व्यक्त किया। हालाकी मौजूद कुछ लोग सभा स्थल पर बदलाव का विरोध प्रदर्शन करते नजर आए जिनका मांग था कि वर्तमान विधायक अपने कार्यकाल के दौरान कुछ विशेष कार्य नहीं करवाए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!