Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास करमवा के भावी मुखिया प्रत्याशी ने छठ व्रतियों के बीच बांटा साड़ी।

करमवा के भावी मुखिया प्रत्याशी ने छठ व्रतियों के बीच बांटा साड़ी।

0
210


पंचायत स्थित सभी घाटों पर करते हैं प्रसाद का वितरण।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


करमवा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह विकास मिल्क डेहरी करमवा के प्रोपराइटर विकास कुमार कुशवाहा ने लोक आस्था के महा पर्व छठ पर्व पर अपने पंचायत क्षेत्र के 500 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। भावी मुखिया प्रत्याशी विकास कुमार कुशवाहा ने बताया की सेवा भावना के साथ पिछले चार वर्षों से सामाजिक कार्यों में रुचि लेता चला आ रहा हूं। जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद करते रहता हूं। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ईश्वर सेवा के समान है।


भिखईन देवी मीना देवी सुंदरी देवी गीता देवी चांदनी देवी मुसमात एतवारी मुसमात
बदामी मंसूरी देवी जगमति देवी शांति देवी बचिया देवी आदि छठ व्रतियों ने भावी मुखिया प्रत्याशी विकास कुमार कुशवाहा को आशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
साड़ी वितरण के समय सुदामा कुशवाहा भीम आर्मी के विक्की वसंत दिलीप कुमार त्रिलोकी कुमार राम राजेश कुमार कुशवाहा मुन्ना आलम गोलू कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!