Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वरांजलि सेवा संस्थान ने एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन...

स्वरांजलि सेवा संस्थान ने एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया

0
194

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद-थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित शिवालय परिसर के समीप एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित इस देश भक्ति कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने वीर शहीदों को नमन किया। दीपावली के अवसर पर जहां घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं, खुशियां मनाई जाती है। वहीं संस्था द्वारा हर वर्ष दीपावली की रात शहीदों और क्रांतिकारी को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी जाती है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे डी .आनंद जिन्होंने भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समूह को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।उन्होंने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों को स्वरचित देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण राष्ट्र प्रेम के रंग में रंग गया। लोगों ने दीप जलाकर यह संकल्प लिया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा । इस कार्यक्रम में संजय कुमार फार्मासिस्ट ,वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, छोटू गुप्ता, मनीष अग्रवाल, बजरंगी भाई, ने अपने विचार व्यक्त किये। I इस कार्यक्रम में छोटू पासवान, संगीता देवी, अंकेश कुमार, कुलदीप चौधरी, राजेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, प्रमोद कुमार , तपेश्वर चौधरी, पुजारी संतोष उपाध्याय, समाजसेवी नागेंद्र यादव,, आलोक उपाध्याय एवं मिथिलेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संस्था के सदस्यों ने भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकि नगर एवं बेंगलुरु में भी इको फ्रेंडली दिवाली मना कर एक अच्छा संदेश दिया। विभिन्न हरे भरे पौधों के पास दीप जलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। वर्चुअल रूप से संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद एवं कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि सरगम ने इको फ्रेंडली दीपावली का संदेश कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों से साझा किया। राष्ट्र के वीर सपूतों को नमन किया गया। उपस्थित सभी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हाथों में दीप लेकर राष्ट्र की रक्षा और देशभक्ति का संकल्प लिया।शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।#शहीदों के नाम जला एक दीया,गूंजे देशभक्ति के स्वर # दीपावली की रात,स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा किया गया एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!