Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर्ष उल्लास के साथ बगहा अनुमंडल के सभी जगह पर माना दुर्गा...

हर्ष उल्लास के साथ बगहा अनुमंडल के सभी जगह पर माना दुर्गा पूजा

0
255

एसपी ने बगहा ,रामनगर के कई दुर्गा पंडाल का क्या निरीक्षण

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में हर्ष उल्लास के साथ लोगों ने दुर्गा पूजा मनाया। विजयदशमी के इस अवसर पर नगर वासियों ने पूजा पंडाल का दर्शन किया। साथी बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को देर शाम बगहा , रामनगर के कई पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर बगहा पुलिस और प्रशासन दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर मुस्तैद दिखे।

विजयदशमी के इस अवसर पर लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ अपने परिवार के संग दुर्गा पूजा मनाया। इसी समय बुधवार को शाम के कुछ ही देर बाद बगहा शहर में मूसलाधार बारिश देर रात तक हुई, जिसके कारण दुर्गा पूजा के मेला प्रभावित हुआ। लगातार बारिश होने के कारण लोग कुछ लोग दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन नहीं कर पाए थे, जो आज गुरुवार विजयदशमी के दिन श्रद्धालु दर्शन करेंगे। बगहा शहर के पटखौली में राम मंदिर दुर्गा पंडाल बनाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके साथ ही बगहा शहर के अंदर कई जगह बॉम्बे बाजार, बगहा मीना बाजार स्टेशन चौक आदि दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने जहां श्रद्धालुओं ने दुर्गा पंडालो का दर्शन किया। इस दुर्गा पूजा में बच्चों में खास उल्लास देखने को मिला। हर्ष उल्लास के साथ बगहा नगर वासी दुर्गा पूजा मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!