Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम सौरभ तिवारी हत्याकांड में आरोपी छोटू दुबे का बड़ा खुलासा

सौरभ तिवारी हत्याकांड में आरोपी छोटू दुबे का बड़ा खुलासा

0
348

रमेश ठाकुर – नरकटियागंज पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 27-09-2025

शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कांड संख्या 924/25 (दिनांक 19 सितंबर 2025) में नामजद अभियुक्त कामेश्वर कुमार उर्फ छोटू दुबे, पिता भोला दुबे, ग्राम हरदिया चौक, वार्ड नंबर 20, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चंपारण, ने पुलिस की लगातार दबिश से परेशान होकर 23 सितंबर को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

इसके बाद 26 सितंबर को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने कामेश्वर दुबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध को स्वीकारते हुए सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि 18 सितंबर की रात वह अपने साथी अभियुक्त सुधीर पांडेय के साथ मृतक सौरभ तिवारी को उसकी बहन के घर से बुलाकर घटनास्थल पर ले गया। वहां सभी ने शराब पी।

इसी दौरान पारिवारिक विवाद को लेकर सौरभ तिवारी और सुधीर पांडेय के बीच कहासुनी हो गई। वाद-विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे की पत्नियों को लेकर अपशब्द कहने लगे। स्थिति बिगड़ते देख कामेश्वर दुबे ने अपने दोस्त सुधीर पांडेय का साथ दिया और मृतक को पकड़ लिया। तभी सुधीर पांडेय ने सौरभ तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों अभियुक्त साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को वहीं छोड़कर सुधीर पांडेय की स्कॉर्पियो से भाग निकले। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे छापेमारी अभियान से घबराकर कामेश्वर दुबे ने आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त सुधीर पांडेय की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!