गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज । राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व कर्मी मांझा पूर्वी पंचायत के सेखटोली गांव में पहुचकर इस गांव के जमाबन्दी धारकों की पहचान कर जमाबन्दी पर्ची का वितरण राजस्व कर्मियों के द्वारा किया गया तथा जमाबन्दी धारकों को बताया गया कि जमाबन्दी में त्रुटि हुई हो तो सुधार कराया जा सकता तथा आपसी बटवारे सिडियूल के अनुसार किया गया है तो जमाबन्दी अलग कराना चाहते है तो वंशावली के अनुसार जमाबन्दी अलग भी कराया जा सकता है ।जमाबन्दी में हुई त्रुटि के सुधार हेतु परिमार्जन करने हेतु आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है जमाबन्दी अलग करने के लिये आपसी बटवारा का सिड्यूल और वंशावली तथा खतियान की प्रति जमा कर जमाबन्दी अलग कराया जा सकता है जमाबन्दी अगर जमाबन्दी धारक की मृत्यु हो गयी है तो वंशावली के साथ जमाबन्दी धारक का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा ।






