Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रधानमंत्री की माता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा का...

प्रधानमंत्री की माता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

0
136

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। शनिवार को बगहा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में माननीय विधायक श्री राम सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।
इस दौरान विधायक श्री राम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश ही नहीं बल्कि आज पूरे विश्व के नेता हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी को बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लाल ने कहा कि महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी करना पूरे बिहार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

प्रेस वार्ता के बाद भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से बगहा नगर में धरना-प्रदर्शन किया तथा महागठबंधन के प्रमुख नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रितु जायसवाल, हृदयानंद दुबे, नागेंद्र साहनी, अमरेश श्रीवास्तव, प्रमोद राम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन, नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, कार्यालय मंत्री अमित पांडे, दीपू जयसवाल, विवेक यादव, अवधेश गुप्ता, शैलेश दुबे, अविनाश मिश्रा, अमन सिंह एवं सिद्धांत राज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!