Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम कातिल पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट।

कातिल पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट।

0
218

आधी रात के बाद घर में ही दिया घटना को अंजाम।

गन्ना काटने वाले गड़ासे से गर्दन व चेहरे पर आधा दर्जन कट का मिला निशान।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

घटना खोतहवा पंचायत के देवीपुर गांव थाना धनहा क्षेत्र मधुबनी की है
पूजा की शादी 2005 में खलवा पट्टी निवासी बुटेली राम की बेटी से हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी वैवाहिक जीवन में एक बेटा और दो बेटियां है
भगन राजमिस्त्री का काम करता है 4 माह पूर्व हिमाचल मजदूरी करने गया बच्चों के अनुसार रात में आया और मुंह पर कपड़ा बांध दिया और टोका से वार करने लगा जब बेटी चिल्लाई तो उसको धमकी देकर चुप रहने को बोला फिर डर के मारे बच्चे चुप हो गए लेकिन दरिंदगी जारी रहा जबतक गिर नहीं गई फिर चिल्लाते हुए बाहर बड़ी बेटी निकली और दादी को बुलाने पहुंची परंतु दादी आने से मना कर दी जिसके बाद दादी मौके पर पहुंची तो थी परंतु वापस चली गई ।

ज्ञात हो कि भगन स परिवार माता पिता से अलग रहता है जिसका एक भाई भी है वही मैके वाले का कहना है कि शराब पिता था और बार बार मार पीट करता था दो वर्ष पहले थाने में आवेदन दिया गया था फिर पंचायत द्वारा सुलह करने के बाद जीवन यापन सही से चल रहा था परंतु अचानक से बाहर से आया और घर में घुश गया और अंजाम दिया वही चर्चा है कि पत्नी पर शक करता था और आए दिन झगड़ा होता रहता था ।

पुलिस की कार्रवाई में थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि आरोपी घर से फरार है फोरेंसिक जांच की टीम मौके पर पहुंच चुकी है आगे का अनुसंधान जारी है मौके से धारदार हथियार टोका के साथ सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजा दिया गया है मौके पर अब्दुल्ला फारूकी आदर्श कुमार बिजय कुमार मोनू कुमार व अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!