राजगीर में गूंजा भारत का विजय जयघोष, महिला अंडर-20 टीम ने लिखी नई कहानी

0
IMG-20250811-WA0012.jpg

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 11-08-2025

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत की अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।राजगीर, बिहार में आयोजित तीसरे स्थान के मुकाबले में मेज़बान टीम ने उज्बेकिस्तान को 12-5 से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।पूल चरण में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत ने सेमीफाइनल में चीन का सामना किया,जहाँ कड़े संघर्ष के बावजूद टीम 7-28 से हार गई।

कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई – भूमिका ने पहला ट्राई कर स्कोर 7-0 किया और गुरिया कुमारी ने बढ़त 12-0 तक पहुंचा दी।हालांकि उज्बेकिस्तान ने एक ट्राई कर वापसी की कोशिश की,लेकिन घरेलू दर्शकों के उत्साह से प्रेरित भारतीय रक्षण ने जीत पक्की कर दी।

पूरे टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र हार उन्हीं टीमों के खिलाफ हुई जो फाइनल में पहुँचीं — चीन और हांगकांग चीन – जो टीम के मजबूत प्रदर्शन का प्रमाण है।यह पहली बार है जब भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की और अंडर-20 महिला टीम ने अपने घर पर पदक जीता।

मुख्य कोच कियानो फूरी के नेतृत्व में टीम ने कौशल, धैर्य और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “घरेलू दर्शकों के सामने पदक जीतना भारतीय रग्बी के लिए गर्व का क्षण है।हमारी महिला टीम बेहद कठिन पूल में थी और सेमीफाइनल तक पहुँचना ही बड़ी उपलब्धि थी।
यह प्रदर्शन अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।”

महिला वर्ग में चीन ने फाइनल में हांगकांग चीन को 29-21 से हराकर खिताब जीता,जबकि पुरुष वर्ग में हांगकांग चीन ने श्रीलंका को 33-0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!