Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने रक्षा बंधन एवं श्रीअन्न महोत्सव का...

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने रक्षा बंधन एवं श्रीअन्न महोत्सव का किया भव्य आयोजन

0
307

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया में दिनांक: 08/08/2025 को श्री नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी स. सी. बल बेतिया के मार्गदर्शन में रक्षा बंधन एवं श्रीअन्न महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोविंद, सीमा जागरण मंच बगहा, श्री नागेंद्र सिंह, प्राचार्य, सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पटखौली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस महोत्सव का आरंभ सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पटखौली से पधारी छात्राओं ने भाई-बहन के प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर 65 वाहिनी के जवानों को राखी बांधकर किया तथा वाहिनी कमांडेंट द्वारा 65 वाहिनी की ओर से सभी बहनों को सप्रेम उपहार भेंट किया गया ।

तत्पश्चात इस विशेष अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से वाहिनी संदीक्षा परिवार के बच्चों, कार्मिकों एवं हिप-हॉप डांस क्लब रामनगर के बाल कलाकारों ने अपने नृत्य-संगीत से सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु कमांडेंट महोदय ने सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तत्पश्चात उन्होनें समारोह को संबोधित करते हुए श्रीअन्न के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे पूर्वजों के समय से ही हमारा मुख्य आहार श्रीअन्न रहा है परंतु पिछले दो दशकों में हमने अपने पारंपरिक आहार, श्रीअन्न को अपनी जीवनशैली से दूर कर दिया है जिससे ना केवल श्रीअन्न जैसे पौष्टिक, गुणकारी और सात्विक आहार से हम अपने बच्चों और युवा वर्ग को वंचित कर रहे हैं बल्कि देश के लाखों छोटे-बड़े किसान, जो हमें श्रीअन्न की भरपूर आपूर्ति प्रदान करते हैं उनकी मेहनत को भी अनदेखा कर रहे हैं । श्री अन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक होते हैं जिसे देखते हुए भारत सरकार भी श्रीअन्न के प्रयोग को लगातार बढ़ावा दे रही है ।


तदोपरांत कमांडेंट महोदय ने फीता काटकर श्रीअन्न महोत्सव का शुभारंभ किया जहाँ सभी आगंतुकों ने संदीक्षा परिवार द्वारा बनाए गए श्रीअन्न से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।
इस कार्यक्रम में वाहिनी कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा, सीमा जागरण मंच बगहा से श्री गोविंद, श्री कुंदन – अध्यक्ष, श्री राकेश-संयोजक, सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पटखौली से श्री नागेंद्र सिंह -प्राचार्य, 65 वाहिनी के अधिकारी श्री कोजा राम लोमरोड़ (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री पंकज कुमार शर्मा (उप-कमांडेंट), श्री नीलकांत (उप-कमांडेंट), वाहिनी संदीक्षा परिवार, हिप-हॉप डांस क्लब के कलाकार, सहकारी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, पटखौली की छात्राएँ, बिहार पुलिस के प्रशिक्षु और बड़ी संख्या में 65 वाहिनी के बल कार्मिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!