Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास थाना परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

थाना परिसर में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

0
378

वाल्मीकि नगर से नन्द लाल की रिपोर्ट

अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 12 पुलिसकर्मियों एवं एक पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार को वाल्मीकिनगर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को पुष्प गुच्छ, पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के कार्यकाल की सराहना की गई कि इनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रहा। इनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। इस उपलक्ष में वाल्मीकिनगर थाना परिसर में विरमित पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार, रत्नेश कुमार उत्तम कुमार, सोनी कुमारी,दिपमाला कुमारी,अनन्या कमारी,पूजा कुमारी,नेहा कुमारी,
रिकू कुमारी,सौरभ कुमार,पंकज कुमार, मनोज प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!