Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बीडीओ ने की कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीडीओ ने की कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण

0
189

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा दो बिड्डू कुमार राम ने बुधवार के दिन कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र जिनमें वाल्मीकि नगर 01 के कुल मतदान केंद्रों की संख्या 177 और बगहा 04 विधानसभा के मतदान केंद्रों की संख्या 72 है। इन सभी मतदान केंद्रों की जानकारी इकट्ठा कर विभाग के जिला निर्वाचन आयोग दिया जाएगा। जिसको लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। बीडीओ ने बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय पाठखौली मलकौली , आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत राज भवन के साथ अन्य बूथों के भवनो का निरीक्षण किया। जिसमें मतदान केंद्र में रैंप, बिजली ,पानी आदि की सुविधाओं का बीडीओ ने जांच किया । वही स्थानीय बीएलओ को बीडीओ ने निर्देश दिया कि अपने विद्यालय के मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय में रिपोर्ट जमा करें। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ,आंगनबाड़ी की सेविका, शिक्षक राजू कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!