Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम एक युवक के द्वारा बरात में लहराते देशी पिस्टल को ग्रामीणों ने...

एक युवक के द्वारा बरात में लहराते देशी पिस्टल को ग्रामीणों ने छीन कर पुलिस के हवाले किया, युवक हुआ फरार

0
152

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़( गोपालगज ) बीती रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र बथुआ गांव के सहेब लाल के पुत्री, का बरात सिवान जिले के भगवान पुर हाट थाना क्षेत्र गजिया पुर से आया था। बरात में आये एक युवक के द्वारा देशी पिस्टल बरात में लहराया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जाने के बावजूद नही मानने पर उक्त युवक से ग्रामीणों के द्वारा पिस्टल छीनकर 112 पर पुलिस को सूचित कर पिस्टल को ग्रामीण करण पटेल के द्वारा सुपुर्द कर दिया गया पुलिस के पहुचते ही पिस्टल लहराने वाले युवक फरार हो गया युवक की पहचान सिवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र ओसियर मोड़ के टुनटुन प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में करते हुए पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज कर युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!