बकरीद पर्व पर वाल्मीकि नगर के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई नमाज।

0
18

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शनिवार की सुबह ईदगाहो और मस्जिदों में ईद उल अज्हा की नमाज अदा की गई।इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। एवं नए-नए कपड़े पहन कर लोग बकरीद की नमाज को लेकर मस्जिद में पहुंचे। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। विजयपुर, पिपराकुट्टी, रमपुरवा, भेड़िहारी, लक्ष्मीपुर आदि जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। बकरीद के मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रही।वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था की कमान थामे रहे। वहीं वाल्मीकि नगर में मुख्य चौक,चौराहों पर सादे व वर्दी में पुलिस बल की तैनाती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here