Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया सऊदी अरब से विशेष आमंत्रण: मक्का शरीफ़ में सईद सिद्दीकी ने की...

सऊदी अरब से विशेष आमंत्रण: मक्का शरीफ़ में सईद सिद्दीकी ने की देश के अमन-चैन की दुआ

0
366

रमेश ठाकुर – रामनगर पश्चिम चंपारण,बिहार
07-06-2025

रामनगर (पश्चिम चंपारण) के समाजसेवी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय महासचिव – पंचायती राज विभाग, सईद सिद्दीकी को इस वर्ष हज 2025 के अवसर पर सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक आमंत्रण मिला है। इस ऐतिहासिक आमंत्रण के तहत दुनिया भर से केवल 1300 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया, जिनमें भारत से मात्र 30 लोग शामिल हैं। इन्हीं चंद खुशनसीबों में सईद सिद्दीकी का नाम भी शुमार हुआ। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का बड़ा मुकाम है, बल्कि पूरे बिहार खासकर पश्चिम चंपारण के लिए गर्व की बात है।

हरम शरीफ़ में देश के लिए उठे दुआ के हाथ

सईद सिद्दीकी ने मक्का मुकर्रमा की पाक सरज़मीन पर, हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा (ﷺ) की यादों से रौशन हरम शरीफ़ में, भारत की अमन, इंसाफ, भाईचारे और समृद्धि के लिए रूहानी अंदाज़ में दुआ की। उन्होंने कहा:

“यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है कि मुझे मोहम्मद साहब (ﷺ) की सरज़मीन पर सिर झुकाने और देश के लिए दुआ करने का मौका मिला। अल्लाह का करम और शाह सलमान की मेहरबानी है कि उन्होंने एक अदना सेवक को इस मुक़द्दस जगह बुलाया।”

विशेष बात यह रही कि सईद सिद्दीकी के साथ उनकी माता जी और बड़े भाई साहब को भी मेहमान के रूप में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। मक्का जैसे पाक स्थल पर पूरे परिवार के साथ उपस्थित होना, उनके सामाजिक योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता का प्रतीक है।

समाज सेवा से आध्यात्मिक सम्मान तक का सफर

सईद सिद्दीकी लंबे समय से RTI आंदोलन, गरीबों और वंचितों के अधिकार, और पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं।उनकी यही प्रतिबद्धता उन्हें वैश्विक स्तर पर एक सम्मानित चेहरा बनाती है और यही कारण है कि आज उन्हें मक्का शरीफ़ जैसे मुक़द्दस स्थल पर सऊदी शाह का मेहमान बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!