Sunday, March 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक नदी में डूबी आठ वर्षीय बच्ची, शव की तलाश में जुटी...

गंडक नदी में डूबी आठ वर्षीय बच्ची, शव की तलाश में जुटी SDRF टीम

0
242

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा शहर के दीनदयाल नगर वार्ड संख्या 31 निवासी व्यास कुशवाहा की आठ वर्षीय पुत्री गंडक नदी में स्नान के दौरान डूब गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब एकादशी व्रत के अवसर पर लोग गंडक नदी में स्नान करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची भी अपने परिजनों के साथ स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह लापता हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया था। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बगहा प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शव की जल्द बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!