वन विभाग ने साइकिल रैली निकाल प्रभात फेरी के माध्यम से पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक।

0
IMG-20250605-WA0053.jpg

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर व गोनौली वन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को वन कर्मियों ने साइकिल रैली निकाल कर प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को जन जागरूकता और प्रदूषण मुक्त माहौल का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बाबत गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान और वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण में बेहतर जनजीवन की कल्पना की जा सकती है। प्रदूषण से खासकर प्लास्टिक के कारण हमारा पर्यावरण तेजी से दूषित हो रहा है। पर्यावरण दिवस के पूर्व से विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई कर लोगों को अपने आस-पड़ोस में सफाई रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, के लिए जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार वाल्मीकि नगर के मुख्य मार्ग होते हुए जंगल कैंप तक साइकिल रैली निकाल कर प्रभात फेरी के माध्यम से वन कर्मियों ने आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर रेंजर के अलावा वनपाल और वनरक्षी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!