Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा क्षेत्र से 30 लाख से ज्यादा अवैध...

नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा क्षेत्र से 30 लाख से ज्यादा अवैध रूप से तस्करी के सामान को किया बरामद।

0
307

तस्करों द्वारा तस्करी के 30 लाख भारतीय रुपए से ज्यादा अवैध सामान को नेपाल पुलिस ने किया बरामद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला के वार्ड नंबर छह बेतानी में बुधवार की संध्या नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से तस्करी कर लाया गया 30 लाख रूपये से ज्यादा मूल्य का अवैध समान बरामद किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी वीर दत्त पंत ने बताया की नेपाल पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुआ था, कि तस्करों द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से तस्करी कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स तथा अन्य समान लाया गया है। और तस्कर समान को बर्दघाट की तरफ ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित कर भारतीय सीमा क्षेत्र से बर्दघाट जाने वाली भीतरी सड़क खंड में तैनात कर सवारी चेक जांच के लिए लगा दिया गया। इसी दौरान दो व्यक्तियों को बड़े आकर के थैला के साथ आते देख उन्हें चेक जांच के लिए रोका गया। दोनों व्यक्ति पुलिस को देख अपना थैला वहीं पर फेक कर वापस भारतीय सीमा की तरफ भाग गए। थैला की तलाशी लेने पर उसमें से बड़े साइज की पीतल की मूर्ति 15 अदद, छोटे साइज की पीतल की मूर्ति 300 अदद,एयरफोन आठ हजार पीस, आई फोन का एयरपैड 300 पीस, मोबाइल कवर 1500 पीस, मोबाइल ग्लास आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा बरामद समान की कीमत 30 लाख 53 हजार पांच सौ रुपया आंका गया है। बरामद समान को करवाई हेतु महेशपुर भंसार में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!