Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन ज्ञान दीप स्कूल में मनी स्थापना की रजत वर्षगांठ, बच्चों की प्रतिभा...

ज्ञान दीप स्कूल में मनी स्थापना की रजत वर्षगांठ, बच्चों की प्रतिभा ने बटोरे खूब वाहवाही

0
623

रमेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित,मैनाटाड़ (प. चंपारण)
दिनांक:- 01-06-2025

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके ज्ञान दीप स्कूल ने शनिवार को अपने 24वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। यह समारोह विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक मधुरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन एवं केक काटने के साथ हुई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, संगीत, नाटक और कविता पाठ ने मंच को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि ज्ञान दीप स्कूल न केवल शैक्षणिक बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अग्रणी है। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की 24 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना भी विकसित करना है। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने भी मंच साझा किया और अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने ज्ञान दीप स्कूल को अपनी सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक मोहन कुमार, हाशिम अंसारी, वसीम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञान दीप स्कूल ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर मैनाटाड़ क्षेत्र में एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!