Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम घर में घुस मारपीट करने को लेकर 6 नामजद और 6 अन्य...

घर में घुस मारपीट करने को लेकर 6 नामजद और 6 अन्य पर एफआईआर दर्ज।

0
301

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

उत्तर-प्रदेश के लोहेपार बाबू टोला थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर निवासी नीता देवी पति संतोष राव ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन दे कर 6 नामजद और 6 अन्य के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है, कि गुरुवार की शाम अपने ससुराल उत्तर- प्रदेश से वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के कदमहिया गांव में अपने मायके आई।जहां मैं अपने माता पिता के घर में रह रही थी।तभी शाम लगभग 7.30 बजे रवि सिंह और दीपक सिंह दोनों पिता स्वर्गीय शिवजी सिंह, मुसमात शोभा देवी सभी का ग्राम कदमहिया,प्रियंका देवी पति धनंजय सिंह ग्राम बगहा बड़गांव निवासी,त्रिपुरारी सिंह ग्राम पचफेरवा थाना चौतरवा,उपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह दोनों ग्राम बरवा थाना भैरोगंज और 6 अन्य लोग घर में घुस कर हमला कर दिए।साथ ही मेरे पति संतोष राव और भाई शंभू सिंह को डांटा से मारने लगे।इसी क्रम में दीपक मुझे घसीटते हुए अर्धनग्न कर दिए।तथा मेरे पति के गले से सोने का चैन खींच लिए।आस परोस के लोग मौके पर पहुंच बीच बचाव किया। तब जा के हम सभी का जान बच पाया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 57/25 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!