Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया सीमावर्ती देश नेपाल क्षेत्र में लंबी दूरी जाने वाले वाहनों पर लगी...

सीमावर्ती देश नेपाल क्षेत्र में लंबी दूरी जाने वाले वाहनों पर लगी रोक।

0
352

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल में नए सत्र में आर्थिक वर्ष (2082 _2083) के राजस्व तथा व्यय का वार्षिक बजट पेस होने के कारण त्रिवेणी भंसार कार्यालय में गुरुवार को गाड़ियों के भंसार का कार्य ठप्प कर दिया गया था। जिसके कारण नेपाल में पर्यटन के उद्देश्य से तथा नाते रिश्तेदारी के यहां जाने के लिए वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर पहुंचे दर्जनों भारतीय वाहन बॉर्डर क्षेत्र से ही वापस लौट गए। इस संबंध में त्रिवेणी भंसार कार्यालय के यात्रा शाखा के कार्यालय सहयोगी उपेन्द्र शर्मा ने बताया की नेपाल में प्रत्येक वर्ष संसद में जिस दिन आर्थिक बजट पेस किया जाता है। उस दिन वाहन के भंसार का कार्य को बंद कर दिया जाता है। इसलिए इस बार भी बंद किया गया है। हालांकि नजदीक के बाजार त्रिवेणी,रानीनगर, महालवारी के बाजारों तक जाने के लिए भारतीय वाहन को रात्रि आठ बजे तक के लिए सुविधा पत्र उपलब्ध कराया गया है।आज से फिर से भारतीय वाहन का भंसार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।इधर भारतीय क्षेत्र में सीमा पर तैनात एस एस बी की ओर से किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई थी।प्रतिदिन की भांति रूटीन के अनुसार जांच और इंट्री के उपरांत वाहनों को भेजा जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!