Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को दी...

संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को दी गई मेडल और शील्ड।

0
361

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल कूद के आयोजन से सामने आएंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्देशित मशाल खेल प्रतियोगिता का संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई से 24 मई तक उच्च माध्यमिक विद्यालय महना गनी में किया गया। संकुल अंतर्गत 6 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया तथा संकुल स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल शील्ड और अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय निनवलिया के प्रधानाध्यापक राजेश नंदन पांडे बुनियादी विद्यालय महना मिर्जापुर की प्रधान शिक्षिका संजीता त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शिखा कुमारी सहित रसूल आलम प्रवीण कुमार रुपेश कुमार ने राजकीय मध्य विद्यालय पारस पकड़ी के प्रधानाध्यापक रामाशंकर सिंह के साथ मशाल खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाध्यापक रामाशंकर सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में 60 मीटर 600 मीटर दौड़ कबड्डी लंबी कूद वॉलीबॉल साइकिलिंग बालक बालिका ग्रुप शामिल था। उन्होंने बताया कि सरकार की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के क्षेत्र में प्रतिभा मौजूद है जिन्हें पहचान कर राज्य स्तर और देश स्तर पर उसको प्रशिक्षित किया जाए जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर सके तथा देश के लिए मेडल जीत सके। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया तथा विजेता खिलाड़ी पदक एवं मैडल पाकर खुशी से चहक रहे थे।

मशाल खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में उच्च माध्यमिक विद्यालय महना गनी के सत्येंद्र कुमार आदर्श कुमार रवि कुमार निर्भय कुमार मधुसूदन पाल गजेंद्र शर्मा प्रशांत श्रीवास्तव संजीत जी प्रीति मैडम स्वाति मैडम प्रियंका मैडम ब्यूटी मैडम आदि की सराहनीय भूमिका रही। विजेता छात्रों में आदित्य समी आलम रौशन कुमार दीक्षा कुमारी शाहिना रीता गुड़िया पीयूष यश उज्जवल आदि मुख्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!