Friday, October 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास किसानों को बताया कैसे घटेगी लागत और बढ़ेगा गन्ने का उत्पादन

किसानों को बताया कैसे घटेगी लागत और बढ़ेगा गन्ने का उत्पादन

0
27

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एचपीसीएल चीनी मिल परिसर में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती और जैविक खाद के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्नत बीज का चयन, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक का प्रयोग और रोगों से समय पर बचाव करने से उत्पादन बेहतर किया जा सकता है। किसानों को मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी गई। जबलपुर के टीसीबीटी जैविक किसान केंद्र से पहुंचे विशेषज्ञ दीप चंद्र सूर्यवंशी ने जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उचित इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

दीपक पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक बीके सिंह, गन्ना प्रसार पदाधिकारी रंजन कुमार, सहायक गन्ना प्रबंधक अजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!