Friday, October 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुरुषोत्तमपुर पोखर पर हुआ रनिंग ट्रैक का उद्घाटन।

पुरुषोत्तमपुर पोखर पर हुआ रनिंग ट्रैक का उद्घाटन।

0
13

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


अंचलाधिकारी डोली कुमारी और थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन
देहाती क्षेत्रों में भी अब युवाओं को मिलेगी रनिंग ट्रैक की सुविधा। शुक्रवार को शेख मझरिया पंचायत स्थित पुरुषोत्तमपुर के ऐतिहासिक पोखर के तट पर लक्ष्य फिजिकल अकैडमी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित रनिंग ट्रैक का उद्घाटन किया गया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में भी अब स्वास्थ्य में उपयोगी सुविधा उपलब्ध होने लगी है जिससे युवाओं का भविष्य बेहतर होगा और वे पुलिस सेवा सेवा सेवा आदि में जाकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की विशेष मांग पर रनिंग ट्रैक के दोनों तरफ लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया साथ ही फेबर ब्लॉक करने का आश्वासन दिया।


थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहां की स्वास्थ्य ही धन है।


स्वस्थ दिमाग में ही स्वस्थ विचार और सोच तैयार होती है। रनिंग ट्रेक जैसी सुविधाएं शहरी क्षेत्र में पाई जाती है अब देहाती क्षेत्र में भी इस तरह की सुविधा होने से पुलिस सेवा आर्मी नौसेना आदि सेवाओं में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की जबर्दस्त भागीदारी होगी जिससे समाज राज्य और देश का चौमुखी विकास होगा । समाजसेवी भावी मुखिया प्रत्याशी बिकी बसंत ने आगत अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से पुरुषोत्तम पूर्व में रनिंग ट्रेक युवाओं को प्राप्त हुआ है जिससे युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी रनिंग ट्रैक के माध्यम से तैयारी अच्छी तरह से होगी शरीर भी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगा तथा भविष्य उज्जवल होगा।


रनिंग ट्रेक उद्घाटन अवसर पर लक्ष्य फिजिकल अकैडमी के डायरेक्टर सुनील राणा राजू प्रसाद अभय तिवारी साहित्य छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे। अंचल अधिकारी और थाना अध्यक्ष ने रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने भूमिहीनों को दी जाने वाली सुविधा का उल्लेख करते हुए गुनगुनाया की सरकार ने तुम्हें भूमि दिया है क्या याद करोगे पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। बताते चले की आर्मी पुलिस सेवा नौसेना आदि क्षेत्रों में युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में रनिंग ट्रेक एक सराहनीय पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!