अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
हरगुण उच्च विद्यालय प्लस-2 में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों ने विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी पेंटिंग में दर्शाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का बेहतर माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसाद, शिक्षक महम्मद लुकमान आलम, मनीष कुमार, आचार्य मृत्युंजय पाण्डेय, हरिशंकर मिश्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।






