Sunday, October 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण का पाठ

वन प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण का पाठ

0
11

वन विभाग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, रेंजर सत्यम कुमार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में वन प्राणी सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से ठाढ़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के बच्चों के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में रेंजर सत्यम कुमार ने विद्यार्थियों को वीटीआर की जैव विविधता, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जंगल में पाए जाने वाले वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वन और वन्यजीव एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनके संरक्षण से पर्यावरण का संतुलन कायम रहता है। उन्होंने बच्चों और छात्रों को जंगलों की सुरक्षा के साथ वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की। साथ ही जंगल में आग लगने से होने वाले नुकसान और वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के दुष्परिणामों की भी जानकारी दी।

पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रेंजर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए जंगल, वन्यजीव और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!