Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद सुनील कुमार, बांध मरम्मत के दिए निर्देश

बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद सुनील कुमार, बांध मरम्मत के दिए निर्देश

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने मंगलवार को मधुबनी प्रखंड की चिउरही पंचायत के नयनहा गांव समेत पिपरासी प्रखंड के श्रीपत नगर और सेमरा-लब्धाहा पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सेमरा-लब्धाहा में बांध टूटने से उत्पन्न स्थिति का सांसद ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मौजूद वरीय अधिकारियों को बांध की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और ग्रामीणों को बाढ़ की परेशानी से राहत मिल सके। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए सांसद ने सामुदायिक रसोईघर का शुभारंभ भी कराया। यहां प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सामुदायिक रसोई शुरू होने से बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा, दूधनाथ कुशवाहा, अनुराग पांडेय, रामप्रीत सिंह, मुन्नीलाल कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

सांसद सुनील कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी। जरूरत के अनुसार प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!