प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची हुई पारित,
वंचितों को भी मिलेगा आवास योजना का लाभ।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया पंचायत भवन परिसर में मुखिया सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एआई निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को प्रकाशित किया गया और आमसभा के माध्यम से पारित कर दिया गया।
मुखिया सत्य प्रकाश ने बताया कि मझौलिया पंचायत में कुल 1356 लाभार्थियों का नाम सर्वे करके भेजा गया था जिसमें से 1020 लाभार्थियों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आया है।

मुखिया सत्य प्रकाश ने बताया कि वंचितों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा इसके लिए विभाग द्वारा नाम जोड़ने का निर्देश आया है। मुखिया ने बताया कि मझौलिया पंचायत में आवास योजना की सूची में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों का नाम आए उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
आमसभा में आवास सहायक चंदेश्वर कुमार उप मुखिया पार्वती देवी वार्ड सदस्य अलीराज हुसैन तेतरी देवी गीता देवी रंजीत पासवान गीता देवी भिखारी देवान वजीर अहमद समेत भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।






