विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, पश्चिम चंपारण। भीतहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 27 सितंबर 2026 की संध्या बिनही चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, समकालीन अभियान के तहत चार वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बिनही चेकपोस्ट पर जांच के क्रम में नशे की हालत में पाए जाने पर विशाल कुमार, पिता जवाहिर बीन, बलिराम कुमार, पिता गिलेश्वर बीन, दोनों निवासी हथुअहवा, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण तथा विक्की, पिता रामशुभग निषाद, निवासी भरटोली, थाना जटहा, जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर तीनों आरोपितों को बगहा न्यायालय भेज दिया।

वहीं, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत विभिन्न गांवों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में रेडहा गांव निवासी महमदीन मियां, पिता अकबर मियां, चंदरपुर शेखपटी निवासी महमूद आलम, पिता रौशनदीन मियां, चिलवनिया निवासी ललन राम, पिता जायकिशुन राम तथा हथुअहवा निवासी बलवंत कुशवाहा, पिता रामजश कुशवाहा शामिल हैं। चारों गिरफ्तार वारंटी भीतहा थाना क्षेत्र, जिला पश्चिम चंपारण के निवासी हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।






