Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नौरंगिया पुलिस ने शराब मामले का फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार। भेजा...

नौरंगिया पुलिस ने शराब मामले का फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार। भेजा जेल।

0
260

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर शाम नौरंगिया पुलिस ने शराब मामले में फरार अभियुक्त किशन धांगर पिता सुखल धांगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पूर्व में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में बेलहवा गांव निवासी किशन धांगर और तेतरी देवी के घर से लगभग 18.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया था।वहीं इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त मौके से फरार चल रहे थे।जिस पर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 46/25 दर्ज करते हुए दोनों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि किशन अपने घर पर आया है।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नौरंगिया थाना के ए एस आई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!