Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कलवार समाज संघ द्वारा भगवान बलभद्र और सहस्त्राजून पूजा धूमधाम से मनाया...

कलवार समाज संघ द्वारा भगवान बलभद्र और सहस्त्राजून पूजा धूमधाम से मनाया गया

0
12

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर के समस्त कलवार समाज संघ द्वारा भगवान बलभद्र और सहस्त्राजुन पूजा धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस ओ बी सी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा रहे।इस मौके पर आर एस जी म्यूजिकल इवेंट ग्रुप सहोदरा के गायक सुदेश गढ़वाल और रीना गढ़वाल द्वारा अपने संगीत से समा बांध दी।उनके द्वारा गाय गए गानों पर लोग झूमते नजर आए।वैश्य समाज राष्ट्रवाद का सजग प्रहरी है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी भूमिका अग्रणी है। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे रहने के लिए हमें एकजुटता के साथ- साथ समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है।

उक्त बातें कलाबार संघ बगहा के अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि अजय कुमार कलवार ने कही।वे वाल्मीकिनगर स्थित श्याम गेस्ट हाउस में शनिवार को कलवार विकास समाज संघ द्वारा भगवान श्री बलभद्र और श्री सहस्त्राजुन के पूजन उत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। कलवार विकास समाज संघ वाल्मीकिनगर के अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण कुमार ने कहा,कि हमें समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। आज हमारे समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। इन्हें आगे बढ़ाने में हमें हर संभव मदद करनी चाहिए।तभी एक समृद्ध समाज के साथ- साथ विकसित देश की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम में विधिवत रूप से भगवान श्री बलभद्र और श्री सहस्त्राजुन की पूजा-अर्चना की गई।

इस कार्यक्रम के अंत में कलवार विकास समाज संघ के तरफ विशिष्ट अतिथि सोनू कुशवाहा और कलवार संघ के बगहा अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि अजय कलवार तथा वाल्मीकिनगर कलवार संघ के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण प्रसाद के द्वारा वाल्मीकिनगर, बगहा सहित नेपाल से आए सदस्यों को पुष्पगुच्छा,अंग वस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष योगिंद्र प्रसाद,अमित जायसवाल उर्फ बिट्टू जायसवाल,ध्रुव प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, राजू प्रसाद, बबलू जायसवाल, संतोष जायसवाल,अभिषेक जायसवाल ,राहुल जायसवाल,महेश गुप्ता,जयंत कलवार,श्रीकांत जायसवाल सहित सैकड़ों कलवार समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!