Friday, September 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विश्वकर्मा पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले मुन्ना सिंह, संगठन...

विश्वकर्मा पूजा पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले मुन्ना सिंह, संगठन को लेकर हुई चर्चा

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ, बगहा के जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मुन्ना सिंह ने संगठन की गतिविधियों और प्रकोष्ठ को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किए।

साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पंचायत एवं गांव स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। मुन्ना सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास और किसानों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। मुन्ना सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!