Thursday, September 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया नगर निगम में 41.79 लाख की पांच योजनाओं को कार्यादेश, सड़क-नाला...

बेतिया नगर निगम में 41.79 लाख की पांच योजनाओं को कार्यादेश, सड़क-नाला व जलनिकासी की सुधरेगी व्यवस्था

0
15

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17, 27 और 28 में सड़क, नाला एवं जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है। इन योजनाओं पर कुल 41 लाख 79 हजार 945 रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि ई-निविदा प्रक्रिया के तहत पात्र संवेदकों की ऑनलाइन दावेदारी के आधार पर योजनाओं का चयन किया गया है। योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित वार्डों में स्थानीय स्तर पर सड़क एवं जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। वार्ड संख्या 17 में विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण, नाला मरम्मती तथा एप्रोच निर्माण से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। वहीं वार्ड संख्या 27 के संत कबीर रोड में कैलाश यादव के घर से मुख्य सड़क तक सड़क निर्माण तथा शेष हिस्से में नाला निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर करीब 9.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह वार्ड संख्या 28 की गायत्री कॉलोनी में सुमित राय के घर से मुकेश राय के घर तक नाला निर्माण के लिए 19.18 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराए जाएं। साथ ही योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!