Thursday, September 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सड़क किनारे से हटाए गए अस्थायी अतिक्रमण, वाहन चालकों को दी गई...

सड़क किनारे से हटाए गए अस्थायी अतिक्रमण, वाहन चालकों को दी गई हिदायत

0
18

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम की ओर से बुधवार को अतिक्रमण एवं बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने राजदेवड़ी से राजगुरु चौक, नया बाजार चौक, बुलाकी सिंह चौक, कालीबाग चौक होते हुए कालीबाग ओपी तक अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।अभियान के दौरान सड़क पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई। निगम कर्मियों ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित तरीके से वाहनों की पार्किंग के कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए निगम की ओर से नियमित रूप से अभियान चलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण और वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम ने दुकानदारों एवं आम लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!