Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राजद में जिलाध्यक्ष बनने की होड़, 11 नामों में चार पर प्रदेश...

राजद में जिलाध्यक्ष बनने की होड़, 11 नामों में चार पर प्रदेश नेतृत्व की नजर

0
14

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण राजद में नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर संगठन के भीतर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पद के लिए 11 नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें से चार नामों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखने की तैयारी चल रही है। चर्चा के अनुसार अमर यादव, प्रभु यादव, कादीर अंसारी और तनवीर अहमद उर्फ पाली के नामों पर सहमति बनाने की कवायद है।जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में राजेश यादव, इंद्रजीत यादव, आफताब आलम, मनोहर ठाकुर, साहिल समीर, अमजद खान और सादिक खान भी शामिल हैं। संगठन के सामने क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और विभिन्न गुटों के बीच संतुलन साधने की चुनौती है।अमर यादव प्रधान महासचिव, प्रभु यादव मुख्य प्रवक्ता, कादीर अंसारी नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष और तनवीर अहमद पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नए जिलाध्यक्ष के लिए 55 वर्ष से कम उम्र और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की शर्त बताई गई है। 20 से 22 सितंबर के बीच चार नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाने की तैयारी है। अंतिम फैसला प्रदेश स्तर से होगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह में तेजस्वी यादव नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!