Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास निगम की कार्रवाई से खुली सड़क, निगरानी हटते ही फिर कब्जाने लगे...

निगम की कार्रवाई से खुली सड़क, निगरानी हटते ही फिर कब्जाने लगे जगह

0
13

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद समस्या स्थायी रूप से खत्म नहीं हो पा रही है। सोमवार को निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ छावनी से मनुआपुल तक सड़क और नाले की जमीन पर किए गए कब्जे हटाए। टीम एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लेकर पहुंची। सड़क किनारे बनाए गए दुकानों के शेड, जाफरी, बैनर-पोस्टर और नाले पर लगे ठेला-खोमचे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपना सामान समेटकर सुरक्षित करते दिखे। अभियान में स्वच्छता प्रभारी अशफाक अहमद, आर्किटेक्ट मो. सहनवाज, स्वच्छता निरीक्षक जुलुम साह और घारी प्रभारी तबरेज आलम समेत निगमकर्मी व पुलिस जवान मौजूद रहे। उपनगर आयुक्त मो. शाहिद ने कहा कि अवैध अतिक्रमण और पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि, कार्रवाई के बाद निगरानी नहीं रहने पर कुछ जगहों पर फिर शेड, जाफरी और सामान रखकर कब्जा किए जाने की बात सामने आई है। इस सप्ताह समाहरणालय चौक, मोहर्रम चौक, सर्किट हाउस, सागर पोखरा, आलोक भारती चौक, मिरचइया पुल और संत कबीर चौक से भी अतिक्रमण हटाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!