Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खेलते-खेलते हुई देर तो घर जाने से डरीं चार छात्राएं, दूसरे घर...

खेलते-खेलते हुई देर तो घर जाने से डरीं चार छात्राएं, दूसरे घर में छिपीं; तीन घंटे बाद सकुशल बरामद

0
7

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/साठी। परोरहा पंचायत के परोरहा गांव में शुक्रवार रात चार छात्राओं के विद्यालय से घर नहीं लौटने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात नौ बजे डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद दारोगा रजीत कुमार भारद्वाज ने प्रभारी थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार को जानकारी दी। उन्होंने नरकटियागंज एसडीपीओ सह आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी को अवगत कराया। निर्देश पर पीएसआई समीर कुशवाहा, रोहित कुमार शाही और नरेश कुमार मांझी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव व आसपास तलाश शुरू की। एसडीपीओ प्रसन्ना कुमार एमवी इंस्पेक्टर नरकटियागंज के साथ साठी थाना पहुंचे और अभियान की निगरानी की। पुलिस के अनुसार, दो से तीन घंटे में चारों छात्राएं बरामद कर ली गईं। पूछताछ में बताया कि खेलते-खेलते देर हो गई और डर के कारण वे दूसरे घर में छिप गई थीं। बरामद छात्राओं में दीक्षा (10), रीता, सृष्टि समेत एक अन्य हैं। दीक्षा पांचवीं, रीता पहली कक्षा की छात्रा है, जबकि एक आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है। सभी को परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!