Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बैंक कर्मियों के हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी

बैंक कर्मियों के हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी

0
37

हरितालिका व्रत के अवसर पर हुई हड़ताल से व्रत पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के कर्मियों ने पीएलआई के तहत मिलने वाली राशि में भेदभाव को लेकर शुक्रवार को बैंक में ताला जड़, काम को बाधित कर दिया। जिसके कारण हरितालिका (तीज)व्रत करने वाले व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी बैंक की साप्ताहिक छुट्टी पूर्व से चली आ रही है। काम बाधित करने के बाबत जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक विनोद कुमार झा ने बताया कि एसबीआई के शाखा में निचले स्तर पर कार्यरत कर्मियों को मात्र 15 दिन का पीएलआई (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) कहां मिलता है।

जबकि वरीय कर्मियों को 365 दिनों का पीएलआई प्राप्त होता है। एक ही विभाग में कर्मियों के साथ सौतेलापन व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं है। इसी को लेकर हम लोगों ने एक दिन का काम बाधित कर रखा है। उन्होंने कहा कि एसबीआई वाल्मीकिनगर में कुल 10 कर्मी कार्यरत हैं। सभी ने इस नियम का विरोध किया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व में जानकारी के अभाव के कारण शुक्रवार के दिन हरितालिका व्रत को लेकर पैसे की चाह में ग्राहक बैंक का चक्कर काटते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!