Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत फुटबॉल...

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार



65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बेतिया द्वारा कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा की मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम (गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र) के अंतर्गत रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का पहला फाइनल मुकाबला ग्राम बनकटवा दोन और ग्राम पिपरा दोन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के मध्य कांटे की टक्कर के बाद बनकटवा दोन ने पेनल्टी शूटआउट में उल्लेखनीय जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे फाइनल मुकाबले में ग्राम सोनबरसा की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बल पर ग्राम बगही सखुआनी को 4-0 के विशाल अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (65 वाहिनी एसएसबी, बेतिया) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, परस्पर सहयोग, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का बीजारोपण भी करते हैं। सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना, उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा नागरिकों व सुरक्षा बलों के मध्य आपसी विश्वास और सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है।”


उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल से श्री मनोज कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री नीलकांत उप कमांडेंट श्री रुपिन यादव सहायक कमांडेंट स्थानीय ग्राम प्रतिनिधि श्री धीरज देवनाथ, श्री गोपाल देवनाथ एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!