Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भैरोगंज गोली कांड में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

भैरोगंज गोली कांड में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

0
6

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत  भैरोगंज थाना क्षेत्र के  कपरधीका गांव स्थित कुष्ठ सोसाइटी कॉलोनी के समीप बुधवार की देर शाम उप-मुखिया और वार्ड सदस्य के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भैरोगंज वार्ड नंबर-08 निवासी मुन्ना दास और संदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे कपरधीका गांव में उप-मुखिया अशोक दास एवं वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम को गोली मारकर घायल करने की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थानाध्यक्ष डायल-112 की टीम एवं पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सीता केवट मौके पर पहुंचर मामले की जांच शुरू की।

घायल राधेश्याम राम के फर्दबयान के आधार पर भैरोगंज थाना कांड संख्या 135/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षका राजेश कुमार , बगहा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण, बगहा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद मुन्ना दास, पिता स्व. प्रेम दास, निवासी भैरोगंज वार्ड नंबर-08 तथा संदीप यादव, पिता रामायण यादव, निवासी भैरोगंज वार्ड नंबर-08 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ बगहा एवं भैरोगंज थानाध्यक्ष को कांड में संलिप्त अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अंचल बगहा, थानाध्यक्ष भैरोगंज, पु०अ०नि० राजकुमार प्रसाद, पु०अ०नि० बलराम कुमार, पु०अ०नि० सुनीता देवी, पु०अ०नि० नवजीवन पासवान, जिला आसूचना इकाई बगहा एवं सशस्त्र बल भैरोगंज थाना शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!